राजस्थान में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच व्यक्तियों की मौत

Ads

राजस्थान में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच व्यक्तियों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 26, 2022 / 07:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

जयपुर/जैसलमेर, 26 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के सवाई माधोपुर और जैसलमेर जिलों में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार सवाईमाधोपुर में हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में बाइक सवार तौहीद (24), उसकी पत्नी तरमीना बानो (22) तथा मां मेमुना बानो की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा चिरगांव राजमार्ग पर बोदाल वन चौकी के पास हुआ।

वहीं जैसलमेर में एक कार और ट्रक की भिडंत में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि देवीकोट पुलिस चौकी के पास बाड़मेर से जैसलमेर की ओर जा रही एक कार की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से भिडंत में कार सवार भोम सिंह और झझार सिंह की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज अमित

अमित