इंफाल, एक जुलाई (भाषा) मणिपुर के जिरीबाम जिले में राजस्थान के दो लोगों के पास से पांच किलोग्राम अफीम बरामद किया गया। दोनों को मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
गिरफ्तारी सोमवार को उस वक्त हुई जब सुरक्षा बलों ने लेइंगांगपोकपी में चार-पहिया वाहन को रोककर उसमें सवार लोगों से पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार, वाहन में सवार दो लोगों के पास से पांच किलोग्राम अफीम और 50,000 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान धनराज प्रजापत (46) और बुद्ध राम (44) के तौर पर हुई है।
भाषा सुरभि वैभव
वैभव