दिल्ली के जनकपुरी में इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम में आग लगी; कोई घायल नहीं

Ads

दिल्ली के जनकपुरी में इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम में आग लगी; कोई घायल नहीं

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 09:35 AM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 09:35 AM IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान के एक शोरूम में बुधवार तड़के आग लग गई जिसके बाद दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि जनकपुरी में विजय सेल्स के शोरूम में तड़के 4.15 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में पानी के तीन टैंकर और छह ‘वॉटर बाउजर’ मौके पर भेजे गए। जैसे ही आग ने भीषण रूप लिया तो और पानी के टैंकरों को सेवा में लगाया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 6.30 बजे आग पर काबू पा लिया गया और घटनास्थल पर शीतलन अभियान जारी था।

डीएफएस के अनुसार आग ने इमारत के भूतल, प्रथम तल और तीन ऊपरी मंजिलों में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर और अन्य चीजों को अपनी चपेट में ले लिया। यह इमारत करीब 350 वर्ग गज में फैली है।

डीएफएस अधिकारी ने कहा, ‘‘इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है।’’

भाषा सुरभि वैभव

वैभव