राजस्थान के सिरोही जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Ads

राजस्थान के सिरोही जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 24, 2024 / 10:36 AM IST,
    Updated On - October 24, 2024 / 10:36 AM IST

जयपुर, 24 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के सिरोही जिले में बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार का टायर फटने से कार पलट गई जिससे यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि हादसा ब्यावर-पिंडवाड़ा राजमार्ग पर हुआ। कार में सवार लोग जोधपुर जा रहे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है।

भाषा पृथ्वी सुरभि

सुरभि