नोएडा में पांच लोगों ने आत्महत्या की

नोएडा में पांच लोगों ने आत्महत्या की

नोएडा में पांच लोगों ने आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: January 31, 2022 7:23 pm IST

नोएडा, 31 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न जगहों पर रहने वाली दो युवतियों समेत 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर 126 के सेक्टर 128 स्थित विश टाउन सोसाइटी के पास 40 साल के व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि एसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है ।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में रहने वाली संध्या (20) ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार थाना सेक्टर 63 के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली साक्षी सिंह (22) ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह लिव- इन रिलेशनशिप में एक युवक के साथ रहती थी।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 के सेक्टर 105 स्थित एक होटल में गौरव चौहान नामक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । उन्होंने बताया कि मृतक छलेरा गांव का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में ही रहने वाले कैलाश (32 ) नामक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

भाषा सं अर्पणा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में