उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: January 31, 2021 1:16 pm IST

नई टिहरी, 31 जनवरी (भाषा) उत्तराखंड के टिहरी जिले में रविवार को एक कार के गहरे खड्ड में गिरने से पांच व्यक्तियों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग—58 के ऋषिकेश—श्रीनगर मोटर मार्ग पर सांकणीधार के समीप एक कार 150—200 मीटर गहरे खड्ड में गिर गई जिससे उसमें सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त कार श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही थी। हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।

भाषा सं दीप्ति

देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में