तेलंगाना में विनिर्माण इकाई में क्रेन गिरने से पांच श्रमिकों की मौत

तेलंगाना में विनिर्माण इकाई में क्रेन गिरने से पांच श्रमिकों की मौत

तेलंगाना में विनिर्माण इकाई में क्रेन गिरने से पांच श्रमिकों की मौत
Modified Date: April 27, 2026 / 10:24 pm IST
Published Date: April 27, 2026 10:24 pm IST

हैदराबाद, 27 अप्रैल (भाषा) हैदराबाद के पास शंकरपल्ली में एक विनिर्माण इकाई में सोमवार शाम को क्रेन गिरने से पांच प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

महालिंगपुरम गांव में जब यह घटना हुई उस समय भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही थी। जब क्रेन शेड पर गिरी तो उसमें करीब 17 मजदूर शरण लिए हुए थे। ये श्रमिक बिहार, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के रहने वाले थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।’’

पुलिस ने बताया कि 12 श्रमिकों को मामूली चोटें आईं। क्रेन गिरने के सटीक कारण की जांच की जा रही है। इस इकाई में पूर्वनिर्मित ढांचों का निर्माण किया जाता है।

भाषा आशीष माधव

माधव


लेखक के बारे में