फ्लिपकार्ट में हुआ ईबे इंडिया का विलय

Ads

फ्लिपकार्ट में हुआ ईबे इंडिया का विलय

  •  
  • Publish Date - August 1, 2017 / 10:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

फ्लिपकार्ट को स्नैपडील ने अपना बिजनेस मर्ज करने से मना कर दिया था जिसके एक दिन बाद फ्लिपकार्ट ने ई-कॉमर्स कंपनी ईबे इंडिया को मर्ज कर लिया है.  ईबे इंडिया ने 50 करोड़ डॉलर का नगद निवेश कर अपने बिजनेस को फ्लिपकार्ट को बेचा है।

यह घोषणा तब की गई जब एक दिन पहले ही स्नैपडील ने अपने बिजनेस को फ्लिपकार्ट को बेचने से मना कर दिया। स्नैपडील ने बताया कि दोनों पिछले 5 महीनों से विलय को लेकर बातचीत कर रहे थे। वहीं, फ्लिपकार्ट ने एक बयान में बताया कि कंपनी ईबे को ऑपरेट करेगी। साथ ही ईबे एक स्वतंत्र इकाई के तौर पर काम करेगी। कंपनी ने यह भी बताया कि उसे यह पार्टनरशिप इसलिए भी की है जिससे उसे सीमा पार व्यापार में मदद मिल पाए।