असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, कोई नया क्षेत्र नहीं डूबा

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, कोई नया क्षेत्र नहीं डूबा

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, कोई नया क्षेत्र नहीं डूबा
Modified Date: September 4, 2023 / 08:06 pm IST
Published Date: September 4, 2023 8:06 pm IST

गुवाहाटी, चार सितंबर (भाषा) असम में बाढ़ की स्थिति में सोमवार को सुधार हुआ और कोई भी नया क्षेत्र जलमग्न नहीं हुआ जबकि प्रभावित लोगों की संख्या घटकर लगभग 80,000 हो गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

इस साल बाढ़ से मरने वालों की संख्या 18 बनी हुई है क्योंकि किसी अन्य व्यक्ति की मौत नहीं हुई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में बताया गया है कि आठ जिलों में बाढ़ से 79,060 लोग प्रभावित हैं। रविवार को सात जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या 1.22 लाख थी।

प्राधिकरण के अनुसार दरांग जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां 47,063 लोग इससे प्रभावित हुए। इसके बाद गोलाघाट जिले में 27,837 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

राज्य में छह राहत शिविरों में कुल 1,321 लोगों ने शरण ले रखी है जबकि नौ राहत वितरण केंद्र काम कर रहे हैं। बाढ़ के कारण 8,807.50 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें डूब गयी हैं।

ब्रह्मपुत्र नदी धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

भाषा रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में