अन्नाद्रमुक की पूर्व नेता वीके शशिकला के भाई टीवी सुंदरवंदनम का निधन

अन्नाद्रमुक की पूर्व नेता वीके शशिकला के भाई टीवी सुंदरवंदनम का निधन

अन्नाद्रमुक की पूर्व  नेता वीके शशिकला के भाई टीवी सुंदरवंदनम का निधन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: November 14, 2020 8:11 am IST

चेन्नई, 14 नवंबर (भाषा) अन्नाद्रमुक की पूर्व नेता वीके शशिकला के भाई टीवी सुंदरवंदनम का शनिवार को हृदय गति रूकने की वजह से निधन हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 78 वर्षीय सुंदरवंदनम अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) नेता और निर्दलीय विधायक टीटीवी दिनाकरन के ससुर भी थे।

परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि सुंदरवंदनम कुछ समय से बीमार चल रहे थे और शनिवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

उन्होंने बताया कि सुंदरवंदनम का अंतिम संस्कार तंजौर जिले में रविवार को किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार के मामले में शशिकला इस समय बेंगलुरु के पराप्पना अग्रहारा जेल में बंद हैं।

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में