बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस नगरपालिका भर्ती घोटाले के सिलसिले में ईडी के सामने पेश हुए
बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस नगरपालिका भर्ती घोटाले के सिलसिले में ईडी के सामने पेश हुए
कोलकाता, 11 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता सुजीत बोस सोमवार को कथित नगरपालिका भर्ती घोटाले के संबंध में ईडी के समक्ष पेश हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बोस अपने बेटे समुद्र बोस के साथ पूर्वाह्न करीब 10:30 बजे साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचे।
यह पहली बार नहीं है जब केंद्रीय एजेंसी ने दक्षिण दमदम नगरपालिका में कथित भर्ती अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में बोस को तलब किया है।
सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान बोस को ईडी के कई नोटिस मिले, जिनमें से एक नोटिस नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के दिन छह अप्रैल को भी मिला।
इसके बाद उन्होंने चुनाव प्रचार संबंधी प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए पेशी से छूट पाने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।
चुनाव के बाद बोस एक मई को सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी के समक्ष पेश हुए।
एजेंसी ने कथित घोटाले के सिलसिले में बोस और उनके बेटे के स्वामित्व वाले प्रतिष्ठानों की दो बार तलाशी ली।
जांचकर्ताओं ने दावा किया कि तलाशी अभियान के दौरान मामले में संलिप्तता दिखाने वाले दस्तावेज बरामद हुए।
भाषा
शुभम माधव
माधव

Facebook


