बिहार-झारखंड के पूर्व राज्यपाल रामा जोइस का निधन

Ads

बिहार-झारखंड के पूर्व राज्यपाल रामा जोइस का निधन

  •  
  • Publish Date - February 16, 2021 / 05:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

बेंगलुरु, 16 फरवरी (भाषा) बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का मंगलवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा के पूर्व सदस्य 88 वर्षीय जोइस उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

वह पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके थे।

उनका जन्म 27 जुलाई 1932 को शिमोगा में हुआ था। जोइस ने बीए किया था और कानून की डिग्री ली थी।

वह शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए थे।

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने उनके निधन पर दुख जताया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘ सेवानिवृत्त न्यायाधीश रामा जोइस के निधन से बेहद दुखी हूं। उन्होंने राज्यपाल के तौर पर सेवाएं दी थीं और राज्यसभा के सदस्य भी रहे थे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को इस क्षति को सहने की शक्ति दें। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति। ‘

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने कहा, ‘ न्यायमूर्ति एम रामा जोइस का निधन हो गया है। उनका देहांत आज सुबह साढ़े सात बजे हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

उदुपी चिकमगलूर की सांसद शोभा करंदलाजे ने भी उनके निधन पर दुख जताया।

भाषा

नोमान मनीषा

मनीषा