तवांग में चीन के साथ झड़प को लेकर भारत के राजनेताओं के बीच बयानबाजी जारी है। कांग्रेस मोदी सरकार पर सच्चाई को छिपाने का आरोप लगा रही है। आज ही राहुल गांधी ने दावा किया कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है और भारत के सरकार सो रही है। राहुल के इस बयान को लेकर भाजपा ने पलटवार किया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि राहुल गांधी ने चीन से इतनी मित्रता कर ली है कि वह क्या करने वाला है, यह उन्हें पता रहता है।
Read More : खेती के लिए बेहद कारगर ये मशीन, 20% तक फसल का उत्पादन, खरीदने पर सरकार देगी 1,50,000 रुपये
राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि राहुल गांधी के नाना जी सो रहे थे और सोते-सोते उन्होंने भारत का 37000 स्क्वायर किमी क्षेत्र गंवा दिया। भाजपा नेता ने आगे कहा कि उसके बाद राहुल गांधी को लगा कि चीन से मित्रता करनी चाहिए और अब मित्रता इतनी गहरी है कि चीन क्या करने वाला है ये उन्हें पता है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से 135 करोड़ रुपये का चंदा मिला।
Read More : बड़ी खबर! क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं 4 प्लेयर, IPL में भी नहीं दिखाई देंगे ये खिलाड़ी, जानें वजह…
बीजेपी सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई ने राहुल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, ‘लगता है वह भविष्य दृष्टा हो गए हैं, चीन तो अब साहस भी नहीं कर पाएगा। पहले राहुल गांधी यह बताएं की राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से पैसा क्यों लिया था और नाश्ता करने चीन के दूतावास में क्यों गए थे?’ बाजपेई के अलावा बीजेपी सांसद विनोद सोकर ने भी राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘1962 में सेना नहीं बल्कि देश की सरकार हारी थी। लगता है राहुल गांधी त्रिकालदर्शी हो गए हैं। हालांकि मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने से उनको कौन रोक सकता है।’
राहुल गांधी के नाना जी सो रहे थे और सोते-सोते उन्होंने भारत का 37000 स्क्वायर किमी क्षेत्र गंवा दिया। उसके बाद राहुल गांधी को लगा कि चीन से मित्रता करनी चाहिए और अब मित्रता इतनी गहरी है कि चीन क्या करने वाला है ये उन्हें पता है: भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर, दिल्ली https://t.co/LJZe5sPZpC pic.twitter.com/jCc4W1ZXjY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 16, 2022