BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

पूर्व सीजेआई खेहर, शारदा सिन्हा, आर अश्विन पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किये जाने वालों में शामिल

पूर्व सीजेआई खेहर, शारदा सिन्हा, आर अश्विन पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किये जाने वालों में शामिल

पूर्व सीजेआई खेहर, शारदा सिन्हा, आर अश्विन पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किये जाने वालों में शामिल
Bhasha
Published: 25 Jan 2025 | 10:14 pmModified: 25 Jan 2025 | 10:14 pm

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) पूर्व प्रधान न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर, सुजुकी के प्रमुख रहे (दिवंगत) ओसामु सुजुकी और लोक गायिका (दिवंगत) शारदा सिन्हा तथा पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन उन 139 प्रतिष्ठित लोगों में शामिल हैं, जिन्हें 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

घोषणा किये गए नागरिक पुरस्कारों में सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं और सूची में विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी से 10 लोग भी शामिल हैं। साथ ही, 13 को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।’’

पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) खेहर को पद्म विभूषण प्रदान गया है, जबकि सुजुकी के प्रमुख रहे ओसामु सुजुकी, लोक गायिका शारदा सिन्हा और एम टी वासुदेवन नायर को मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया गया है।

दिनामलार के प्रकाशक लक्ष्मीपति रामसुब्बायर को साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय, गजल गायक पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया गया है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी (मरणोपरांत) और फिल्म निर्माता शेखर कपूर को पद्म भूषण प्रदान किया गया है।

ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि जैसे विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में दिए जाते हैं।

पद्म विभूषण, असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

तेलुगु अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण और पूर्व हॉकी गोलकीपर पी आर श्रीजेश को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य, पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

भाषा सुभाष माधव

माधव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: पूर्व सीजेआई खेहर, शारदा सिन्हा, आर अश्विन पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किये जाने वालों में शामिल

People also search for:AwardsPadmapadma awards
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm