बांग्लादेशी नागरिक को आवास प्रमाणपत्र जारी करने के आरोप में पूर्व पार्षद गिरफ्तार

बांग्लादेशी नागरिक को आवास प्रमाणपत्र जारी करने के आरोप में पूर्व पार्षद गिरफ्तार

बांग्लादेशी नागरिक को आवास प्रमाणपत्र जारी करने के आरोप में पूर्व पार्षद गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: June 27, 2021 6:58 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 27 जून (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के एक पूर्व पार्षद को बांग्लादेशी नागरिक को आवास प्रमाणपत्र जारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस प्रमाणपत्र से बांग्लादेशी नागरिक को मतदाता पहचान पत्र और अन्य भारतीय दस्तावेज हासिल करने में मदद मिली।

पुलिस ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक नयन सरकार और उसका परिवार अवैध तरीके से अंडमान एवं निकोबार में रह रहा था क्योंकि उनके वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी। पूर्व पार्षद संजय मेशाक ने नयन सरकार, उसके भाई और माता-पिता को आवास प्रमाणपत्र जारी किए थे। इससे उन्हें मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड और आधार कार्ड बनवाने में मदद मिली।

पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रहे सरकार को गिरफ्तार किया और मेशाक को सरकार तथा उसके परिवार को आवास प्रमाणपत्र जारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने आम जनता से केंद्र शासित प्रदेश में गैरकानूनी तरीके से रह रहे किसी भी बांग्लादेशी नागरिक के बारे में सूचना देने का अनुरोध किया। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

भाषा

गोला शोभना

शोभना


लेखक के बारे में