जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी स्वैन ओडिशा ओयूएसएसएससी के अध्यक्ष नियुक्त

Ads

जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी स्वैन ओडिशा ओयूएसएसएससी के अध्यक्ष नियुक्त

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 03:03 PM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 03:03 PM IST

भुवनेश्वर, 14 मार्च (भाषा) ओडिशा सरकार ने नवगठित ओडिशा वर्दीधारी सेवा कर्मचारी चयन आयोग (ओयूएसएसएसएससी) के पहले अध्यक्ष के रूप में जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी रश्मि रंजन स्वैन को नियुक्त किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आईपीएस अधिकारी स्वैन 2024 में सेवा से सेवानिवृत्त हुए।

पिछले साल नवंबर में, ओडिशा कैबिनेट ने राज्य पुलिस बल और वन, उत्पाद शुल्क और अग्निशमन सेवाओं जैसी अन्य वर्दीधारी सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए ओडिशा वर्दीधारी सेवा कर्मचारी चयन आयोग (ओयूएसएसएससी) के गठन को मंजूरी दी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने इस वर्ष 31 जनवरी को ओयूएसएसएसएससी के अध्यक्ष और सदस्यों की भर्ती के लिए तौर-तरीकों और नियमों को मंजूरी दे दी थी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने इस वर्ष 31 जनवरी को ओयूएसएसएसएससी के अध्यक्ष और सदस्यों की भर्ती के लिए तौर-तरीकों और नियमों को मंजूरी दे दी थी।

भाषा तान्या सुरभि

सुरभि