जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में पूर्व आतंकवादी के खिलाफ जन सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में पूर्व आतंकवादी के खिलाफ जन सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में पूर्व आतंकवादी के खिलाफ जन सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज
Modified Date: July 14, 2023 / 04:39 pm IST
Published Date: July 14, 2023 4:39 pm IST

श्रीनगर, 14 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा से एक पूर्व आतंकवादी एवं हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के एक सदस्य को जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उस पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में ‘लगातार शामिल’ रहने का आरोप है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिला निवासी अमीर हमजा शाह के तौर पर की है।

बांदीपोरा पुलिस ने ट्वीट किया कि पूर्व आतंकवादी एवं हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के सदस्य अमीर हमजा शाह को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

भाषा धीरज देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में