Lok Sabha Chunav 2024: चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, 10 साल बाद पूर्व सांसद की कांग्रेस में वापसी, इस संसदीय क्षेत्र से हो सकते हैं उम्मीदवार

Ads

Lok Sabha Chunav 2024: चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, 10 साल बाद पूर्व सांसद की कांग्रेस में वापसी, इस संसदीय क्षेत्र से हो सकते हैं उम्मीदवार

  •  
  • Publish Date - March 20, 2024 / 04:58 PM IST,
    Updated On - March 20, 2024 / 04:59 PM IST

South Goa MP Francisco Sardinha

नयी दिल्ली: Lok Sabha Chunav 2024 पूर्व सांसद और जम्मू-कश्मीर सरकार के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के जम्मू्-कश्मीर प्रभारी भरत सिंह सोलंकी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वकार रसूल वाणी ने उनका पार्टी में स्वागत किया। सोलंकी ने कहा, ‘‘देश की राजनीति करवट ले रही है। चौधरी लाल सिंह के आने से जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस मजबूत होगी।’’ संभवत: लाल सिंह को ऊधमपुर-कठुआ-डोडा संसदीय क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।

Read More: Gold Silver Price Today: गोल्ड में तेजी के टूटे सभी​ रिकॉर्ड, सोना पहुंचा करीब 66 हजार, चांदी की कीमतें भी छू रहीं आसमान, जानें लेटेस्ट रेट… 

Lok Sabha Chunav 2024 लाल सिंह ने कहा कि वह डरने वाले नहीं है और लड़ते रहेंगे। उनका कहना था, ‘‘मैं जिधर खड़ा होता हूं, उस पक्ष की सरकार बनती है।’’ चौधरी लाल सिंह पहली बार 1996 में ‘तिवारी कांग्रेस’ के टिकट पर विधायक बने थे। वर्ष 2002 में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने।

Read More: Sonam Wangchuk : 14 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार से कर रहे ये मांग, कांग्रेस ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर बोला हमला.. 

माना जा रहा है कि वह कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इसके बाद साल 2004 और 2009 में कठुआ-उधमपुर की सीट से जीत कर लाल सिंह लोकसभा पहुंचे। साल 2014 में कांग्रेस से टिकट न मिलने के चलते उन्होंने पार्टी से नाता तोड़ लिया और फिर भाजपा में शामिल हो गए।

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें