Former CM Ramachandran passes away: पूर्व मुख्यमंत्री रामचंद्रन का निधन, पूरे राज्य में फैली शोक की लहर
Former Puducherry CM Ramachandran passes away : पुडुचेरी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य वी वैथिलिंगम ने रामचंद्रन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
Illegal SIM and Account Fraud Case| Source : IBC24
पुडुचेरी: Former Puducherry CM Ramachandran passes away, पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री एम डी आर रामचंद्रन का रविवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे और वृद्धावस्था के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से पीड़ित थे। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। रामचंद्रन जब द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) में थे तो वे केंद्र शासित प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे।
उन्होंने पहली बार 1980 में मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और तत्कालीन द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया, जो तीन साल तक चली। रामचंद्रन 1990 में पुनः मुख्यमंत्री बने और एक वर्ष तक द्रमुक-जनता दल गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया।
Former CM Ramachandran passes away रामचंद्रन वर्ष 2000 में द्रमुक छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए और 2001 में प्रादेशिक विधानसभा के अध्यक्ष बने, जब कांग्रेस ने एन रंगासामी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का गठन किया। इसके बाद रामचंद्रन पुडुचेरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बने। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को बढ़ावा भी दिया।
पुडुचेरी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य वी वैथिलिंगम ने रामचंद्रन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
वैथिलिंगम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रामचंद्रन ने अपना जीवन लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया और वह गरीबों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध थे। वैथिलिंगम ने कहा कि उनका निधन कांग्रेस के लिए एक बड़ी क्षति है और उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
read more: Jammu and Kashmir News : पिता और तीन बच्चों की जहरीला भोजन खाने से मौत, पत्नी और बेटी का इलाज जारी

Facebook


