पंजाब के पूर्व मंत्री इंदरजीत सिंह जीरा का निधन

पंजाब के पूर्व मंत्री इंदरजीत सिंह जीरा का निधन

पंजाब के पूर्व मंत्री इंदरजीत सिंह जीरा का निधन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: May 12, 2021 8:47 am IST

चंडीगढ़, 12 मई (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व मंत्री इंदरजीत सिंह जीरा का कैंसर के कारण बुधवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 साल के थे।

उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे कुलबीर सिंह जीरा, जीरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जीरा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सिंह ने आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘इंदरजीत सिंह जीरा के निधन से पार्टी के भीतर एक शून्य पैदा हो गया है, जिसे भर पाना मुश्किल होगा।’’

मुख्यमंत्री ने उन्हें एक अच्छा राजनेता और अच्छा इंसान बताया।

उन्होंने कहा कि जीरा ने समाज के सभी तबकों के कल्याण के लिए, खासकर किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के हित के लिए लगातार काम किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मालवा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को सभी याद रखेंगे।’’

मंत्री त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी जीरा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी


लेखक के बारे में