पूर्व रेल मंत्री जाफर शरीफ का निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक

पूर्व रेल मंत्री जाफर शरीफ का निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक

पूर्व रेल मंत्री जाफर शरीफ का निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: November 25, 2018 10:47 am IST

बेंगलुरु। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री सीके जाफर शरीफ का रविवार दोपहर बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 85 साल के थे। उन्हें बीते शुक्रवार को चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था। उनके निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया है। 

जाफर के निधन की जानकारी कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने दी। जाफर 1991 से लेकर 1995 तक देश के रेलमंत्री रहे थे। कर्नाटक में कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे जाफर इंदिरा गांधी के समय से राजनीति में सक्रिय थे। जाफर को 1991 में कांग्रेस सरकार में रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के कार्यकाल के दौरान 21 जून, 1991 से लेकर 16 अक्टूबर, 1995 तक वह देश के रेलमंत्री रहे।


लेखक के बारे में