Balbir Punj Passes Away: नहीं रहें राज्यसभा के पूर्व सांसद, वरिष्ठ पत्रकार व भाजपा नेता बलबीर पुंज.. 76 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, जानें कैसा रहा उनका सियासी सफर

Ads

Balbir Punj Passes Away: पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का निधन, भाजपा नेता और वरिष्ठ पत्रकार के रूप में लंबा योगदान, राजनीति में अहम भूमिका निभाई

  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 07:42 AM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 07:52 AM IST

Former Rajya Sabha MP Balbir Punj Passes Away || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का 76 वर्ष की उम्र में निधन
  • RSS से जुड़ाव और भाजपा में अहम वैचारिक भूमिका निभाई
  • पत्रकारिता और राजनीति दोनों क्षेत्रों में दिया महत्वपूर्ण योगदान

नई दिल्ली राज्यसभा के पूर्व सांसद, वरिष्ठ पत्रकार और बीजेपी नेता बलबीर पुंज (76 वर्ष) का शनिवार 18 अप्रैल की शाम को निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। (Balbir Punj Passes Away Latest News) उनके निधन से राजनीतिक और मीडिया जगत में शोक की लहर है।

RSS से रहा लंबा जुड़ाव, पत्रकारिता जगत में दी सेवाएं

बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष रहे श्री पुंज कम उम्र से ही RSS से जुड़े हुए थे और उनका सार्वजनिक जीवन लंबा और सक्रिय रहा। उन्होंने राजनीति और नीति-निर्माण के साथ-साथ मीडिया क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने वर्ष 1971 में ‘द मदरलैंड’ अखबार से एक पत्रकार के रूप में की थी।

इसके बाद उन्होंने करीब दो दशकों तक ‘फाइनेंशियल एक्सप्रेस’ में कार्य किया और मई 1996 से मार्च 2000 तक ‘द ऑब्जर्वर ऑफ बिजनेस एंड पॉलिटिक्स’ के कार्यकारी संपादक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। (Balbir Punj Passes Away Latest News) पत्रकारिता में उनकी पहचान एक अनुभवी और विचारशील लेखक के रूप में रही।

‘राष्ट्रीय युवा आयोग’ के अध्यक्ष के रूप में भी किया काम

उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में दो कार्यकाल पूरे किए। इनमे पहला 2000 से 2006 तक उत्तर प्रदेश से और दूसरा 2008 से 2014 तक ओडिशा से। इसके अलावा, उन्होंने ‘राष्ट्रीय युवा आयोग’ के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया, जिसे केंद्र सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है।

श्री पुंज को बीजेपी की नीतिगत पहलों और वैचारिक दिशा में योगदान देने के लिए एक महत्वपूर्ण हस्ती माना जाता था। वे एक लेखक भी थे और उन्होंने Tryst with Ayodhya: Decolonisation of India नामक पुस्तक लिखी। (Balbir Punj Passes Away Latest News) पत्रकारिता संगठनों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। वे 1989 और 1991 के बीच ‘दिल्ली पत्रकार संघ’ के अध्यक्ष रहे और 1993 से 1995 तक ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स’ के महासचिव के रूप में कार्य किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

पूर्व सांसद के निधन पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने दुःख व्यक्त करते हुए लिखा कि, “बलबीर पुंज जी एक प्रसिद्ध लेखक होने के साथ-साथ प्रखर विचारक और सम्मानित बुद्धिजीवी थे। मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान बहुत सराहनीय रहा है। लोग उनकी लेखनी के कायल थे, जिससे राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता परिलक्षित होती थी । उनके संसदीय भाषणों में तथ्यों और मानवीय मूल्यों का भरपूर समावेश रहता था।”

उन्होंने आगे लिखा, “बलबीर पुंज जी ने भाजपा को सशक्त बनाने के लिए अथक प्रयास किए। विद्यार्थियों, पेशेवरों, विद्वतजनों और बुद्धिजीवियों को उन्होंने पार्टी से जोड़ने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। (Balbir Punj Passes Away Latest News) वे गुजरात सहित कई राज्यों के प्रभारी रहे। उस दौर में उनसे हुए संवाद मेरे लिए अविस्मरणीय रहेंगे। उनके निधन से अत्यंत दुख हुआ है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति!”

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

इसी तरह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए लिखा, “वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। सार्वजनिक जीवन में उनकी स्पष्ट वैचारिक दृष्टि, राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और लेखनी के माध्यम से समाज को दिशा देने का उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, “प्रतिष्ठित लेखक, पूर्व राज्यसभा सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता बलबीर पुंज जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। पेशे से पत्रकार बलबीर जी ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सचिव व कई प्रदेशों के प्रभारी के रूप में संगठन को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया। (Balbir Punj Passes Away Latest News) भाजपा के बौद्धिक प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में संगठन के बौद्धिक विस्तार में भी उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। दुःख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके परिजनों और समर्थकों के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। ॐ शांति शांति शांति”

देश के रक्षामंत्री और दिग्गज भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने शोक जताते हुए लिखा, “पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रख्यात लेखक बलबीर पुंज जी के निधन से मुझे अत्यंत दुख एवं वेदना की अनुभूति हुई है। बौद्धिक जगत में राष्ट्रवादी विचारधारा के वे सशक्त स्तंभ थे। उन्होंने भाजपा संगठन में भी अपनी सेवायें दीं और पार्टी की विचारधारा को नई धार और बौद्धिक विस्तार देने का काम किया। उनकी कार्यशैली को काफ़ी नज़दीक से देखने का मुझे अवसर मिला। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। (Balbir Punj Passes Away Latest News) ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उनके परिवारजनों और शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करें। ॐ शांति!”

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1: बलबीर पुंज का निधन कब हुआ?

A: 18 अप्रैल की शाम को 76 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।

Q2: बलबीर पुंज किस पार्टी से जुड़े थे?

A: वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपाध्यक्ष थे।

Q3: बलबीर पुंज का करियर किन क्षेत्रों में रहा?

A: उन्होंने पत्रकारिता, राजनीति और नीति-निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।