पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती को हुआ कोरोना, उत्तराखंड में खुद को किया क्वारंटीन

Ads

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती को हुआ कोरोना, उत्तराखंड में खुद को किया क्वारंटीन

  •  
  • Publish Date - September 27, 2020 / 04:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं दूसरी ओर देश के तमाम बड़े नेता कोरोना की जद में आ रहे हैं। इसी क्रम में अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भी बुखार आने पर कोरोना टेस्ट कराया है।

Read More News: कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में बढ़ाए जाएंगे ऑक्सीजन सुविधा वाले 5313 बिस्तर, नौ हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य

वहीं सुरक्षा के मद्देनजर खुद को ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच एक स्थान पर क्वारंटीन कर लिया है। नेता ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कहा कि अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना परीक्षण करवाने और सावधानी बरतने को कहा है।

Read More News: गेंदबाजों और शुभमन गिल ने KKR को सनराइजर्स हैदराबाद पर दिलाई जीत, जानिए मैच का मिनट दर मिनट हाल

उमा भारती ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं आपकी जानकारी मे यह डाल रही हूं की मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा के समाप्ति के अंतिम दिन प्रशासन से आग्रह करके कोरोना टेस्ट की टीम को बुलवाया क्योंकि मुझे तीन दिन से हल्का बुखार था। मैंने हिमालय में कोविड के सभी विधिनिषेध एवं सोशल डिस्टेंस का पालन किया। मैं अभी हरिद्वार एवं ऋषिकेश के बीच वन्दे मातरम् कुंज में क्वॉरंटीन हूं जो की मेरे परिवार के जैसा है। 4 दिन के बाद फिर से टेस्ट कराऊंगी एवं स्थिति ऐसी ही रही तो डॉक्टरो के परामर्श के अनुसार निर्णय लूंगी।

Read More News: लॉकडाउन के दौरान धमतरी जिले में खुले रहेंगे मिल्क पार्लर, सुबह 06 से 10 और शाम 05 से रात 09 बजे का समय तय