पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ की एंजियोप्लास्टी हुई
पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ की एंजियोप्लास्टी हुई
जयपुर, तीन जुलाई (भाषा) पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में ‘एंजियोप्लास्टी’ हुई।
धनखड़ शुक्रवार सुबह जयपुर पहुंचे और हवाई अड्डे से सीधे जवाहर सर्कल के पास स्थित अस्पताल गए जहां उन्हें नियमित मेडिकल जांच के लिए भर्ती कराया गया।
सूत्रों ने बताया कि ह्रदय की जांच के बाद डॉक्टरों ने धनखड़ को एंजियोप्लास्टी की सलाह दी जो बाद में कर दी गई। सूत्रों ने बताया कि यह प्रक्रिया पहले से तय ह्रदय जांच का हिस्सा थी।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अस्पताल में धनखड़ से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। गहलोत ने बताया कि धनखड़ का इलाज अमेरिका से आए जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. समीन शर्मा की देखरेख में हो रहा है।
भाषा पृथ्वी अमित
अमित

Facebook


