साहूकार की हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार

साहूकार की हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार

साहूकार की हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: August 3, 2022 1:07 am IST

जमशेदपुर, दो अगस्त (भाषा) झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक साहूकार की हत्या में कथित रूप से शामिल चार लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, जमशेदपुर में सोनारी थाना क्षेत्र के खुंटाडीह में 29 जुलाई को अजय साहा (35) जब पान की एक दुकान के पास रुके थे, तब एक बंदूकधारी ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

पुलिस के मुताबिक, साहा ब्याज पर पैसे देते थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि इस मामले में एक शूटर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भाषा

राजकुमार पारुल

पारुल


लेखक के बारे में