दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से चार लोग झुलसे

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से चार लोग झुलसे

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से चार लोग झुलसे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: November 15, 2021 9:28 am IST

नयी दिल्ली, 15 नवंबर (भाषा) दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार सुबह एक घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने से कम से कम चार लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि विभाग को सुबह सात बजकर 26 मिनट पर आग लगने की जानकारी देने के लिए फोन आया और तुरंत ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आग में झुलस गए चार लोगों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है और वहां तलाश अभियान अभी जारी है।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी


लेखक के बारे में