जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सीआईएसएफ कर्मी की गोलीबारी में सहायक कमांडेंट समेत चार की मौत

Ads

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सीआईएसएफ कर्मी की गोलीबारी में सहायक कमांडेंट समेत चार की मौत

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 08:35 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 08:35 PM IST

जम्मू, 29 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को एक सीआईएसएफ जवान द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में बल के सहायक कमांडेंट समेत चार कर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के ये कर्मी हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे बसोहली के मशका गांव स्थित सेवा-तृतीय बिजली परियोजना की सुरक्षा में तैनात थे।

उन्होंने कहा कि किसी मुद्दे को लेकर दो जवानों के बीच बहस हुई, जिसके बाद उनमें से एक ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस घटना में चार कर्मियों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा रवि कांत रवि कांत अविनाश

अविनाश