कांप उठी देखने वालों की रूह, अनियंत्रित ट्रक ने दो बच्चों सहित 4 को कुचला, 7 लोग हुए घायल

कांप उठी देखने वालों की रूह, अनियंत्रित ट्रक ने दो बच्चों सहित 4 को कुचला, 7 लोग हुए घायल

कांप उठी देखने वालों की रूह, अनियंत्रित ट्रक ने दो बच्चों सहित 4 को कुचला, 7 लोग हुए घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: June 19, 2021 4:59 pm IST

सासाराम: बिहार के सासाराम के निकट राजमार्ग पर शनिवार को एक ट्रक की चपेट में आने से दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए।

Read More: मानसिक विक्षिप्त युवती से 70 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, फिर गर्भपात करवाकर जलाया चार माह के भ्रूण को

पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि यह दुर्घटना रोहतास जिले के शिवसागर पुलिस थाने के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर तड़के हुई जब उत्तर प्रदेश में ईंट भट्ठे में काम करने वाले कुछ कामगार झारखंड के लातेहार जिले में अपने घरों को लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि कामगारों की संख्या 30के करीब थी और वे एक ट्रक में यात्रा कर रहे थे। इस ट्रक को खाने-पीने की एक दुकान के पास रोका गया था और कामगार जलपान करने जा रहे थे।

Read More: छत्तीसगढ़ : कांग्रेस नेता की दबंगई, सरेआम ट्रैफिक जवान से की बदसलूकी, घटना का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने कामगारों को कुचल दिया जिसमें संतोष लोहार (36),उसका बेटा बलवंत कुमार (3),दिलीप लोहार (30) और आशीष कुमार (2) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। घायलों को सासाराम जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।

Read More: narayanpur naxal attack 2021: DRG जवानों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दो नक्सलियों को किया ढेर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"