ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की 13 बोगियां पटरी से उतरी, पांच यात्री घायल, स्पीड कम होने से टला बड़ा हादसा
ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की 13 बोगियां पटरी से उतरी, पांच यात्री घायल, स्पीड कम होने से टला बड़ा हादसा
बिहार। छपरा में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की 13 बोगियां डिरेल होने से पांच यात्री घायल हो गए। रविवार को ये हादसा तब हुआ जब ट्रेन छपरा से सूरता जा रही थी। गौतम नामक जगह पर ट्रेन की बोगियां पटरी से उतर गई। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू जारी है। वहीं घटना के बाद रेलवे ने रूट पर अप और डाउन ट्रेनों का संचालन रोक दिया।
<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”en” dir=”ltr”>Four injured after more than 10 coaches of Tapti-Ganga express train derail near Gautam Asthan,Chhapra in Bihar <a href=”https://t.co/UuTDn8vD32″>pic.twitter.com/UuTDn8vD32</a></p>— ANI (@ANI) <a href=”https://twitter.com/ANI/status/1112220688708976640?ref_src=twsrc%5Etfw”>March 31, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>
हादसे के बाद से रेलवे ने ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (ट्रेन नं-19046) को रद्द कर दिया है। वहीं यात्रियों को बस से छपरा भेजा गया। रेलवे ने हादसे से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
पढ़ें- सीएम बघेल का तंज, कहा- हमने जनता का कर्ज चुकाया, पूर्व सरकार ने प्रदेश को दिवालिया बनाया
गनीमत ये रही कि हादसे के दौरान ट्रेन की स्पीड ज्यादा नहीं थी, अगर ट्रेन की स्पीड ज्यादा होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। बहरहाल हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। रेस्क्यू टीम ने घायलों को पास के अस्पताल में दाखिल कराया।

Facebook


