तमिलनाडु में दुर्घटना में चार की मौत, 11 जख्मी

तमिलनाडु में दुर्घटना में चार की मौत, 11 जख्मी

तमिलनाडु में दुर्घटना में चार की मौत, 11 जख्मी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: November 8, 2020 10:03 am IST

इरोड, आठ नवंबर (भाषा) तमिलनाडु में इरोड जिले के मनियतचिपलम में रविवार को एक वैन के पलट जाने के कारण उसमें सवार चार मजदूरों की मौत हो गई और 11 अन्य जख्मी हो गए।

पुलिस ने बताया कि चालक भी घायलों में शामिल है।

पुलिस ने बताया कि वैन में 15 मजदूर सवार थे और यह थम्बुरेड्डी गांव से एंतियुर जा रही थी। रास्ते में गाड़ी में कुछ खराबी आने के कारण चालक वैन पर से नियंत्रण खो बैठा और यह सड़क किनारे पलट गई।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा

नोमान वैभव

वैभव


लेखक के बारे में