गुजरात के कच्छ में वाणिज्यिक वाहन का ईंधन टैंक फटा, चार लोगों की मौत
गुजरात के कच्छ में वाणिज्यिक वाहन का ईंधन टैंक फटा, चार लोगों की मौत
कच्छ (गुजरात), 22 अगस्त (भाषा) गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार को एक कबाड़ गोदाम में वाणिज्यिक वाहन का ईंधन टैंक फटने से एक परिवार के दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना दोपहर में नखत्राणा क्षेत्र में हुई।
पुलिस निरीक्षक ए. एम. पटेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘नखत्राणा में एक छोटे वाणिज्यिक वाहन के डीजल टैंक में हुए धमाके में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई है।।’
मृतकों की पहचान मोहम्मद इलियास (30), नूर मोहम्मद इलियास (26), हुसैन मोहम्मद (साढ़े तीन वर्ष) और नूर फातिमा (तीन वर्ष) के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के समय मोहम्मद इलियास और नूर मोहम्मद इलियास वाहन से कबाड़ उतार रहे थे। धमाका इतना जोरदार था कि वाहन के पास मौजूद दोनों बच्चों की भी मौत हो गई।
पुलिस ने विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
भाषा
शुभम दिलीप
दिलीप

Facebook


