सोनभद्र में ट्रक के कार पर पलटने से चार व्यक्तियों की मौत

Ads

सोनभद्र में ट्रक के कार पर पलटने से चार व्यक्तियों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 3, 2024 / 10:02 PM IST,
    Updated On - March 3, 2024 / 10:02 PM IST

सोनभद्र (उप्र), तीन मार्च (भाषा) सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में रविवार को एक ट्रक के कार पर पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पिपरी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्रीराम यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के निवासी दीपक शर्मा, रामायण शर्मा, रीता शर्मा और सुकवारी शर्मा रविवार को कार से सिंगरौली से वाराणसी जा रहे थे, तभी राख से भरा एक ट्रक उनके वाहन पर पलट गया और चारों की मौत हो गयी।

एसएचओ ने बताया कि पुलिस को स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद शवों को बरामद करने में सफलता मिली।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतकों की उम्र की जानकारी नहीं दी है।

भाषा सं आनन्द नोमान

नोमान