झारखंड में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

Ads

झारखंड में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 24, 2024 / 12:48 PM IST,
    Updated On - October 24, 2024 / 12:48 PM IST

मेदिनीनगर (झारखंड), 24 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में एक वाहन के पलट जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रांची से लगभग 165 किलोमीटर दूर मनातू थाना क्षेत्र के अंतर्गत उरुर जंगल के पास बुधवार रात को यह हादसा हुआ।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘वाहन के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा प्रीति मनीषा

मनीषा