गौतमबुद्ध नगर में अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत

गौतमबुद्ध नगर में अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत

गौतमबुद्ध नगर में अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: March 7, 2022 3:56 pm IST

नोएडा (उप्र) (भाषा)। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।

एक पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के रूपबास गांव तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार धर्मेंद्र (25) तथा जितेंद्र (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों शराब के नशे में थे तथा मोटरसाइकिल पर गलत दिशा में जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में अनीश खान (42) की मौत हो गई।

प्रवक्ता के अनुसार, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

सं

सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में