पंजाब के लुधियाना में सड़क हादसे में दो बच्चों समेत चार की मौत

Ads

पंजाब के लुधियाना में सड़क हादसे में दो बच्चों समेत चार की मौत

  •  
  • Publish Date - May 24, 2024 / 09:51 PM IST,
    Updated On - May 24, 2024 / 09:51 PM IST

लुधियाना, 24 मई (भाषा) पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को एक यात्री वाहन के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा पोवाट गांव के पास तब हुआ जब 17 यात्रियों को ले जा रहे वाहन के चालक ने सड़क पर अचानक एक मोटरसाइकिल के आ जाने से अपना नियंत्रण खो दिया। इस कारण यात्री वाहन एक पेड़ से टकरा गया।

पुलिस के मुताबिक वाहन में से तीन बच्चे पास की नहर में गिर गए, उनमें से दो डूब गए जिनके शवों को बरामद कर लिया गया है जबकि तीसरे बच्चे की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और 12 अन्य यात्री घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।

भाषा

योगेश पवनेश

पवनेश