असम : सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, एक घायल

असम : सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, एक घायल

असम : सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, एक घायल
Modified Date: June 16, 2023 / 02:30 pm IST
Published Date: June 16, 2023 12:54 pm IST

गुवाहाटी, 16 जून (भाषा) असम के तिनसुकिया जिले में एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि असम के डिगबोई में आधी रात के बाद पांच लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार वाहन एक पेड़ से टकरा गया, जिससे वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल रतन गोप की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मारे गये लोगों की पहचान अमृत दत्ता, दिशा गोप, सुभाष गोप और साधना गोप के रूप में हुई हैं।

भाषा साजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।