आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में कूदे एक ही परिवार के चार लोग, तीन की मौत; एक महिला को बचाया गया

Ads

आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में कूदे एक ही परिवार के चार लोग, तीन की मौत; एक महिला को बचाया गया

  •  
  • Publish Date - September 6, 2026 / 05:03 PM IST,
    Updated On - September 6, 2026 / 05:03 PM IST

एलमंचिली (आंध्र प्रदेश), छह सितंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में एक ही परिवार के चार लोगों ने एक पुल से गोदावरी नदी में कथित तौर पर छलांग लगा दी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला को बचा लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को तलाश अभियान के दौरान तीन शव मिले, जबकि स्थानीय मछुआरों ने एक महिला को बचाया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह करीब 6.15 बजे हुई।

अधिकारी ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘परिवार ने चिंचिनाडा स्थित पुल से गोदावरी नदी में छलांग लगा दी। तलाश अभियान के दौरान तीन शव बरामद किए गए हैं, जबकि एक महिला को स्थानीय मछुआरों ने बचा लिया।’

उन्होंने बताया कि बचाई गई महिला की पहचान नंबूरी पद्मिनी (42) के रूप में हुई है और उसे रजोल स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से दो मोटरसाइकिलें मिली हैं और उनके पंजीकरण नंबरों के आधार पर परिवार की पहचान तनुकू शहर के निवासियों के रूप में की गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान पद्मिनी के पति नंबूरी श्रीनिवास (45) और उनके दो नाबालिग बच्चों के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप