नोएडा में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
नोएडा में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
नोएडा (उत्तर प्रदेश), एक जुलाई (भाषा) नोएडा की सेक्टर-49 थाना पुलिस ने राहगीरों को कार में लिफ्ट देने के बहाने उनसे लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-50 के पास से अमित, नितिन, ऋषि और विवेक को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने हाल में ‘लॉजिक्स मॉल’ में काम करने वाले एक युवक को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया और उससे कथित तौर पर लूटपाट की थी।
सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार, लूटा गया मोबाइल फोन, एक स्मार्ट घड़ी और 2,300 रुपये बरामद किए हैं।
उन्होंने दावा किया कि पूछताछ में आरोपियों ने लूटपाट की कई अन्य वारदातों में भी अपनी संलिप्तता कबूल की है। पुलिस उनसे पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
भाषा सं वैभव खारी
खारी

Facebook


