Karnataka Road Accident News: अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी ट्रैक्टर की ट्रॉली, मौके पर हुई चार लोगों की मौत, 10 से ज्यादा की हालत गंभीर
Karnataka Road Accident News: कर्नाटक के बागलकोट जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो साल की बच्ची समेत 4 लोगों की मौत हो गई।
Karnataka Road Accident News/Image Credit: IBC24.in File Photo
- कर्नाटक के बागलकोट जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ।
- इस हादसे में दो साल की बच्ची समेत 4 लोगों की मौत हो गई।
- मरने वाले लोग प्रवासी मजदुर है और कर्नाटक आकर मजदूरी कर रहे थे।
Karnataka Road Accident News: बागलकोट: कर्नाटक के बागलकोट जिले में शुक्रवार देर रात एक ट्रैक्टर के गड्ढे में गिरने से दो साल के बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया, ‘यह हादसा देर रात करीब दो बजे तब हुआ जब गन्ने की कटाई का काम खत्म होने के बाद कुछ लोग ट्रैक्टर से लौट रहे थे और (Karnataka Road Accident News) इस दौरान ट्रॉली अलग होकर गड्ढे में जा गिरी।’
महाराष्ट्र के निवासी है मृतक
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बागलकोट जिले के जमखंडी तालुक में कट्टे केरे के पास हुई। मृतकों की पहचान महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के बुसा तालुक स्थित गुपवाडी के निवासी मनीष पांडे (23), दो साल की हलाकी पांडे, लक्ष्मी चिरमड़ी (27) और रेखा भुके के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा, ‘सभी महाराष्ट्र के प्रवासी मजदूर थे। (Karnataka Road Accident News) हादसे के वक्त ट्रैक्टर में करीब 20 लोग सवार थे।’ पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जमखंडी थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा, ‘मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।’
कैसे हुआ हादसा?
Karnataka Road Accident News: पुलिस के मुताबिक, यह जानलेवा हादसा रात करीब 2 बजे हुआ जब गन्ने की कटाई के लिए (Karnataka Road Accident News) इस्तेमाल किया जा रहा एक ट्रैक्टर काम खत्म करके लौट रहा था। इसी दौरान, ट्रैक्टर से जुड़ा ट्रेलर कथित तौर पर अलग हो गया और सड़क किनारे खाई में गिर गया, जिससे लोगों की मौत हो गई।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CM Vishnu Deo Sai Birthday : सीएम विष्णु देव साय ने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ, युवाओं से की यह खास अपील
- Swami Avimukteshwaranand News: ‘आरोप लगाने वाला खुद हिस्ट्रीशीटर’.. FIR के बाद अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का पहला रिएक्शन, रामभद्राचार्य को लेकर भी कही ये बात
- Narsinghpur Cm Helpline News : सीएम हेल्पलाइन की पारदर्शिता पर फिर उठे सवाल! शख्स ने लगाया लापरवाही का आरोप, कहा- बिना जांच के ही अधिकारी ने कर दिया निराकरण

Facebook


