मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादी गिरफ्तार

Ads

मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 21, 2025 / 12:20 PM IST,
    Updated On - June 21, 2025 / 12:20 PM IST

इंफाल, 21 जून (भाषा) सुरक्षा बलों ने मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन एनएससीएन (निक्की- सुमी) के एक कैडर को बृहस्पतिवार को जिरीबाम जिले के कमरांगा गांव से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि यह उग्रवादी राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर फिरौती के लिए अपहरण और जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को काकचिंग जिले के काकचिंग तुरेल वांगमा से प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन प्रीपैक (प्रो) और पीएलए के एक-एक उग्रवादी को तेंगनौपाल जिले में म्यांमा सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया।

भाषा योगेश मनीषा

मनीषा

ताजा खबर