दिल्ली में एक लड़के की हत्या के आरोप में चार नाबालिगों को पकड़ा गया
दिल्ली में एक लड़के की हत्या के आरोप में चार नाबालिगों को पकड़ा गया
नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) उत्तरपूर्वी दिल्ली में 17 वर्षीय एक लड़के की हत्या के आरोप में चार नाबालिगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
न्यू उस्मानपुर थाने को जग प्रवेश चंद्र (जेपीसी) अस्पताल के पास डीडीए पार्क में एक शव के पड़े होने की बुधवार को सूचना मिली थी।
अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की पहचान ज़ैद (17) के रूप में हुई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान, टीम ने कई सुरागों का विश्लेषण किया और हत्या में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटाई।
उन्होंने बताया कि सुरागों के आधार पर 15 से 17 वर्ष की आयु के चार नाबालिगों को पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान, नाबालिगों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और खुलासा किया कि पीड़ित के साथ उनकी दुश्मनी थी।
पुलिस के मुताबिक, उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में जांच जारी है।
भाषा नोमान नोमान देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


