अंडमान में कोविड-19 के चार नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 5,013 हुई
अंडमान में कोविड-19 के चार नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 5,013 हुई
पोर्ट ब्लेयर, 17 फरवरी (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के चार नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,013 हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को दक्षिणी अंडमान में चार नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि यहां आठ मरीजों का इलाज चल रहा है और सभी मरीज दक्षिणी अंडमान जिले में हैं।
उन्होंने बताया कि नॉर्थ और मिड्ल अंडमान निकोबार कोविड-19 मुक्त है क्योंकि यहां इस वायरस का एक भी मरीज नहीं है।
यहां अब तक 4,943 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 62 लोगों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि अब तक 4,047 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे लोगों को कोविड-19 के टीके लगे हैं। वहीं 182 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।
भाषा स्नेहा मनीषा
मनीषा

Facebook


