अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के चार नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 55,328 हुई

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के चार नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 55,328 हुई

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के चार नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 55,328  हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: December 24, 2021 12:17 pm IST

ईटानगर, 24 दिसंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के चार नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55,328 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी अन्य मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 280 बनी हुई है। वहीं, सात और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या बढ़कर 55,030 हो गई। राज्य में स्वस्थ होने की दर 99.46 फीसदी है।

अरुणाचल प्रदेश में 18 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 14,53,321 लोगों को टीके की खुराक दी गई है।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में