दर्दनाक हादसा: रेलवे ओवरब्रिज से नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस, चार लोगों की मौत, 27 लोग घायल

दौसा में बस के रेलवे ओवरब्रिज से नीचे गिरने से चार लोगों की मौत, 27 घायल

दर्दनाक हादसा: रेलवे ओवरब्रिज से नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस, चार लोगों की मौत, 27 लोग घायल
Modified Date: November 6, 2023 / 02:23 pm IST
Published Date: November 6, 2023 12:54 pm IST

जयपुर, छह नवंबर (भाषा) राजस्थान के दौसा जिले में रविवार देर रात एक एक बस रेलवे ओवरब्रिज से नीचे गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह ने सोमवार को बताया कि बस हरिद्वार से उदयपुर जा रही थी। रविवार देर रात लगभग 2.15 बजे यह हादसा हुआ। चालक के नियंत्रण खो देने से बस ओवरब्रिज से नीचे रेल लाइन पर गिर गई।

पुलिस ने रेलवे अधिकारियों को सूचित किया और वहां से ट्रेनों की आवाजाही रोकी गई। हादसे में दो महिलाओं तथा दो पुरुषों की मौत हो गई।

भाषा पृथ्वी

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।