जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में ग्रेनेड विस्फोट, दो सुरक्षाकर्मी समेत चार लोग घायल
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में ग्रेनेड विस्फोट, दो सुरक्षाकर्मी समेत चार लोग घायल
श्रीनगर, 10 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में बृहस्पतिवार को ग्रेनेड फटने से दो सुरक्षाकर्मी समेत चार लोग घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के कोकेरनाग इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान यह विस्फोट हुआ।
उन्होंने बताया कि विस्फोट में घायल दो सुरक्षाकर्मियों तथा दो आम नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।
उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान जारी है।
भाषा गोला शोभना
शोभना

Facebook


