सड़क पर भीख मांगने वाली महिलाएं निकली शातिर, रईसों को बनता था अपना शिकार, 4 को पुलिस ने दबोचा
सड़क पर भीख मांगने वाली महिलाएं निकली शातिर, रईसों को बनता था अपना शिकार, 4 को पुलिस ने दबोचा
नयी दिल्ली, भीख मांगने की आड़ में लोगों को लूटने वाली चार महिलाओं के एक गिरोह को दक्षिणी दिल्ली के हौज खास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले की सूचना 30 अक्टूबर को गिरोह द्वारा लूट की शिकार हुई 64 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने कहा कि यह घटना हौज खास इलाके में अरबिंदो मार्ग पर हुई।
Read More News: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मध्यप्रदेश और मरवाही के उपचुनाव में किया जीत का दावा, बताई वजह
अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि दोपहर करीब 12.20 बजे वह अपनी कार में अकेली बैठी थी जब उसका बेटा जांच के लिए पैथोलॉजी लैब के अंदर गया था। उसी समय चार महिलाएं कार के पास आ गईं और भीख मांगने लगीं। उसने उन्हें पांच रुपये देने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानी। इसके बाद उसने उन्हें 50 रुपये का नोट देने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर उसे डराकर कहा कि वह उन्हें सबसे बड़ा नोट दे, वरना उसे मार दिया जाएगा।
Read More News: भाजपा-कांग्रेस सहित तीन उम्मीदवारों को किया गया नजरबंद, कुछ स्थानों पर फायरिंग की भी खबरें
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमले के डर से बुजुर्ग महिला ने 500 रुपये का नोट निकाला जिसे लूटकर वे महिलाएं मौके से फरार हो गयीं। घटना के तुरंत बाद महिला ने पीसीआर को फोन लगाया।
Read More News: उपचुनाव के दौरान कई स्थानों पर हुई फायरिंग, दिग्गी बोले- हमने अफसरों और चुनाव आयोग को पहले ही कर दिया था आगाह
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, ‘‘बाद में आरोपी महिलाओं को हौज खास बाजार में देखा गया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से लूट के 500 रुपये भी बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वे बिहार के एक गांव से हैं और यहां निजामुद्दीन में रह रही थीं।
Read More News: पूर्व मंत्री ने किया बड़ा दावा, मुरार में बीजेपी- कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नोकझोंक

Facebook


