UP Road Accident News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटे समेत इतने लोगों की हुई मौत, घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल

UP Road Accident News: उत्तर प्रदेश में शनिवार को दो अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों में कुल 4 लोगों की मौत हो गई। 

UP Road Accident News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटे समेत इतने लोगों की हुई मौत, घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल

UP Road Accident News /Photo Creadit: IBC24 File

Modified Date: July 18, 2026 / 11:01 pm IST
Published Date: July 18, 2026 10:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद और पीलीभीत जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • दोनों सड़क हादसों में कुल 4 लोगों की हुई मौत।
  • सड़क हादसों में घायल लोगों को इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल।

UP Road Accident News: फिरोजाबाद/पीलीभीत: उत्तर प्रदेश में शनिवार को दो अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों में कुल 4 लोगों की मौत हो गई। फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में बिल्टीगढ़ बाईपास पर शनिवार देर शाम एक कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए। इस बीच, पीलीभीत में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति और उसके चार वर्षीय पुत्र की मौत हो गई।

खड़े ट्रक से टकराई कार

मक्खनपुर थाना प्रभारी चमन शर्मा ने बताया कि, मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र के निवासी सचिन कुमार कार से अपनी पत्नी राखी (30) और आठ वर्षीय पुत्र अग्रिम के साथ आगरा से मैनपुरी जा रहे थे। उन्होंने बताया कि कार में चालक सहित दो अन्य लोग भी सवार थे। शर्मा ने बताया कि कार जैसे ही मक्खनपुर थाना क्षेत्र के बिल्टीगढ़ मार्ग पर पहुंची, (UP Road Accident News) वह अनियंत्रित होकर वहां खड़े ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में राखी और अग्रिम की मौत हो गई, जबकि सचिन, चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

UP Road Accident News: इस बीच, पीलीभीत जिले में दियोरिया कला कोतवाली क्षेत्र के सखिया गांव के पास एक अन्य हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कोतवाल गौतम सिंह ने बताया कि पिपरिया संजरपुर गांव के देव स्वरूप (28) अपने चार वर्षीय बेटे आरव के साथ मोटरसाइकिल से बीसलपुर जा रहे थे तभी शाम करीब सात बजे सखिया गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए तथा राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक, वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.