BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

फ्रांस की धुर दक्षिणपंथी नेता ली पेन और उनकी पार्टी पर ईयू कोष में गबन का मुकदमा

फ्रांस की धुर दक्षिणपंथी नेता ली पेन और उनकी पार्टी पर ईयू कोष में गबन का मुकदमा

फ्रांस की धुर दक्षिणपंथी नेता ली पेन और उनकी पार्टी पर ईयू कोष में गबन का मुकदमा
Bhasha
Published: 30 Sept 2024 | 7:36 pmModified: 30 Sept 2024 | 7:36 pm

पेरिस, 30 सितंबर (एपी) फ्रांस की धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ली पेन, उनकी नेशनल ग्रीन रैली पार्टी और दो दर्जन अन्य के खिलाफ यूरोपीय संसद कोष गबन मामले में दर्ज मुकदमे की सुनवाई चल रही है और पेन ने सोमवार को अदालत में सभी आरोपों का खंडन किया है।

पेरिस की अदालत में ली पेन ने कहा, ‘‘ हमने यूरोपीय संसद के किसी भी राजनीतिक और विनियामक नियमों का उल्लंघन नहीं किया है।’’ उन्होंने संकल्प लिया, ‘‘सुनवाई के दौरान वह बहुत ही गंभीर और पुख्ता दलीलें’’ पेश करेंगी।

इस मुकदमे से ली पेन की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को धक्का लग सकता है। नौ सप्ताह तक चलने वाले इस मुकदमे पर ली पेन के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की भी कड़ी नजर रहेगी क्योंकि 2027 में होने वाले अगले राष्ट्रपति चुनाव में एमैनुएल मैक्रों की जगह लेने की दौड़ में वह एक मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब जून-जुलाई में हुए संसदीय चुनावों के बाद मध्यमार्गियों और रूढ़िवादियों के वर्चस्व वाली नयी सरकार सत्ता में आई है। कुछ पर्यवेक्षकों का मानना ​​है कि इस मुकदमे के कारण नेशनल रैली के सांसद, जिनमें ली पेन भी शामिल हैं, संसद में अपनी विपक्षी भूमिका पूरी तरह से नहीं निभा पाएंगे, क्योंकि वे पार्टी के बचाव पर ध्यान केंद्रित करने में व्यस्त रहेंगे।

नेशनल रैली और उसके 27 शीर्ष पदाधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने यूरोपीय संघ के संसदीय सहायकों के लिए निर्धारित धन का इस्तेमाल उन कर्मचारियों को भुगतान करने के लिए किया, जिन्होंने 2004 से 2016 के बीच पार्टी के लिए राजनीतिक काम किया और यह 27 देशों के संगठन के नियमों का उल्लंघन था। उस समय नेशनल रैली को नेशनल फ्रंट कहा जाता था।

हाल के दिनों में नेशनल रैली पार्टी ने ईयू विरोधी अपने रुख को नरम किया है। ली पेन ने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है और यह मुकदमा राजनीति से प्रेरित है।

ली पेन ने अपने बचाव में दलील दी, ‘‘ संसदीय सहायक संसद के लिए काम नहीं करते। राजनीतिक परिभाषा के तहत वे निर्वाचित पदाधिकारियों के राजनीतिक सहायक होते हैं।’’

ली पेन और सह आरोपी अगर मामले में दोषी करार दिये जाते हैं तो प्रत्येक को 10-10 साल तक के कारावास और 11-11 लाख अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना हो सकता है।

इसके साथ ही नागरिक अधिकारों के खोने, कार्यालय में काम करने की अक्षमता जैसे अन्य मामलों में अतिरिक्त जुर्माना भी हो सकता है। इसकी वजह से ली पेन के अगले राष्ट्रपति चुनाव में मैक्रों का तीसरी बार मुकाबला करने का सपना भी टूट सकता है।

वह 2011 से 2021 तक पार्टी अध्यक्ष थीं और इस समय ‘ फ्रेंच नेशनल असेंबली’ में आरएन सांसदों के समूह की अध्यक्ष हैं।

संसद की ओर से पेश अधिवक्ता पैट्रिक मैसन्यूवे ने कहा कि ली पेन द्वारा आरोपों से इनकार किए जाने के बावजूद उनकी पार्टी 10 लाख यूरो यूरोपीय संसद को लौटा चुकी है।

एपी धीरज रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: फ्रांस की धुर दक्षिणपंथी नेता ली पेन और उनकी पार्टी पर ईयू कोष में गबन का मुकदमा

People also search for:France far-right lawsuit
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm