पुतलों से लेकर त्वचा में कसावट लाने वाले जेल तक: तस्करी रोधी अभियान के तहत असामान्य सामान जब्त

Ads

पुतलों से लेकर त्वचा में कसावट लाने वाले जेल तक: तस्करी रोधी अभियान के तहत असामान्य सामान जब्त

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 07:34 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 07:34 PM IST

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसियों ने 2024 में तस्करी रोधी अभियानों के दौरान कई तरह की असामान्य वस्तुएं जब्त कीं जिनमें 1.49 लाख लीटर ‘वजाइनल जेल’ और 7,560 स्टाइलिश पुतलों से लेकर त्वचा में कसावट लाने वाले जेल, सुगंधित तेल और कई टन लहसुन शामिल है। यह जानकारी राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की नवीनतम रिपोर्ट से मिली।

‘भारत में अपराध 2024’ शीर्ष वाली रिपोर्ट के अनुसार, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वर्ष के दौरान अलग-अलग मामलों में 48,700 किलोग्राम स्किन-टाइटनिंग जेल (त्वचा में कसाव लाने वाला जेल) और 1.49 लाख लीटर ‘वजाइनल जेल’ जब्त किया।

एजेंसी ने 49,900 लीटर गुलाब-आधारित जेल और 40,200 लीटर परफ्यूमरी कंपाउंड ऑयल के साथ-साथ 7,560 ‘स्टाइलिश पुतले’ की जब्ती की भी जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, डीआरआई ने 2024 में जब्ती से संबंधित 408 मामले दर्ज किए और इन अभियानों के सिलसिले में 690 लोगों को गिरफ्तार किया।

भाषा अमित संतोष

संतोष