Govt offices closed: तीन दिनों तक बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों को दिल्ली बुलाया

Ads

Govt offices closed:

  •  
  • Publish Date - September 6, 2023 / 05:09 PM IST,
    Updated On - September 6, 2023 / 05:13 PM IST

Govt offices closed: नईदिल्ली। 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में G-20 समिट होने जा रही है। इस दौरान मोदी सरकार के सभी मंत्री दिल्ली में रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काउंसिल ऑफ मिनिस्टर मीटिंग में मंत्रियों को ये निर्देश दिया है, इतना ही नहीं पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों से जी20 इंडिया’ ऐप डाउनलोड करने को भी कहा है।

काउंसिल ऑफ मिनिस्टर मीटिंग में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने G-20 पर प्रेजेंटेशन दी। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों से समय का विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कहा कि जिन मंत्रियों की जी-20 समिट में ड्यूटी लगी है, वे VVIP कल्चर से दूर रहें।

दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक स्कूल कॉलेज बंद

Govt offices closed :जी 20 समिट को लेकर दिल्ली सरकार ने 8, 9 और 10 सितंबर को छुट्टी घोषित की है। इन दिनों में दिल्ली सरकार और एमसीजी के सभी दफ्तर बंद रहेंगे, इसी के साथ, इन तीन दिनों के दौरान दिल्ली के सभी स्कूल भी बंद रहेंगे। सरकार द्वारा आदेश के चलते जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। नई दिल्‍ली में सभी बैंक, दुकानें, मॉल यहां तक की मोहल्‍ले की दुकानों को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है। हालांकि, सभी जरूरी दुकानें जैसे, किराना, दूध, सब्‍जी और मेडिकल शॉप खुली रहेंगी।